बाढ़ के दौरान SSP दिन-रात रख रहे स्थिति पर नजर, कर रहे लोक सेवा
punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 03:12 PM (IST)

पटियाला : 30 सालों के बाद पटियाला को एक बार फिर से बाढ़ का सामना करना पड़ा। क्या शहर और क्या गांव पूरा जिला बाढ़ ने चपेट में ले लिया। ऐसे में जहां सिविल प्रशासन और लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे, वहीं पटियाला पुलिस ने इस बार अलग पहल करते दोहरी भूमिका निभाई। खुद एस.एस.पी. वरुण शर्मा दिन रात लोगों की सेवा में जुटे रहे। जहां उन्होंने अमन और कानून को पूरी तरह कंट्रोल में रखा, वहीं बाढ़ पीड़ितों तक राशन व अन्य खाने-पीने की सामग्री, पीने वाला पानी, दवाइयां मुहैया करवाई। इसके साथ ही सैंकड़ों की संख्या में लोगों को घरों में से निकाल कर राहत कैंपों तक पहुंचाया। इस पूरे कार्य की निगरानी खुद एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने की और उनके साथ एस.पी. सिटी सरफराज आलम, एस.पी. इन्वेस्टीगेशन हरबीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी. सिटी जसविन्द्र सिंह टिवाना, डी.एस.पी. देहाती गुरदेव सिंह धालीवाल विशेष तौर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए और संकट की इस घड़ी में लोगों का साथ दिया। पटियाला पुलिस के लिए अमन और कानून इसलिए एक बड़ी चुनौती था कि पानी की निकासी को लेकर होने वाले झगड़ों और बाढ़ पीड़ितों के सामान की सुरक्षा बहुत बड़ा मुद्दा था परन्तु पटियाला पुलिस ने इसको बखूबी निभाया।
सबसे अहम यह बात देखने वाली रही कि आर्मी और एन.डी.आर.एफ. की टीमों के साथ-साथ पटियाला पुलिस की तरफ से बड़े स्तर पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों को घरों की छत से ले कर राहत कैंपों तक पहुंचाया। हालांकि इस दौरान एस.पी. सिटी सरफराज आलम, डी.एस.पी. देहाती गुरदेव सिंह धालीवाल और थाना जुल्कां के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर हरजिन्द्र सिंह जो मोटरबोट में सवार थे, वह बाढ़ पीडितों की मदद करते हुए हादसे का शिकार भी हो गई थी। इस तरह पटियाला पुलिस ने जान पर खेल कर लोगों की रक्षा की।
इस संबंधी एस.एस.पी. वरुण शर्मा का कहना है कि लोगों की सेवा ही हमारा फर्ज है। विशेष तौर पर जब संकट का समय हो चाहे वह कोरोना काल था या फिर अब बाढ़ की मार तो पुलिस की जिम्मेदारी ओर अधिक जाती है क्योंकि एक तरफ अमन और कानून की व्यवस्था को कायम रखना होता है और दूसरी तरफ लोगों के जान और माल की रक्षा करने के साथ साथ उन तक राहत पहुंचाना भी होता है। बाढ़ अचानक आई, मुख्यमंत्री भगवंत मान, डी.जी.पी. गौरव यादव और आई.जी. पटियाला मुखविन्द्र सिंह छीना की तरफ से स्पष्ट आदेश थे कि जितने लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके, मदद की जाए। पूरे सब डिवीजन के डिप्टी साहिबान, थानों के प्रमुख और पूरे स्टाफ की तरफ से दिन रात एक करके लोगों की मदद की गई। उन्होंने पटियाला जिले के लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस संकट के समय में पूर्ण सहयोग दिया और सभी अफसरों ने अपनी ड्यूटी को तनदेही के साथ निभाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here