Bathinda: वाहन चालकों के लिए अलर्ट! चालान न भरने पर होगी सख्त कार्रवाई
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 06:38 PM (IST)
बठिंडा (सुखविंदर): वाहन चालकों के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब ने चालान की रकम न भरने पर गाड़ियों को तुरंत सीज करने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी देते हुए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह थिंड और रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिन लोगों की गाड़ियों का चालान बकाया है, उनका चालान भर दिया जाए।
उन्होंने बताया कि जब तक गाड़ी के चालान की बकाया रकम नहीं भर दी जाती, तब तक गाड़ी से जुड़ा कोई भी काम जैसे RC ट्रांसफर, RC रिन्यूअल, फिटनेस और परमिट वगैरह व्हीकल पोर्टल पर नहीं हो पाएगा, क्योंकि गाड़ियों का पेंडिंग ई-चालान व्हीकल पोर्टल पर ट्रांसफर नहीं होता और चालान न भरने की हालत में गाड़ी सीज कर दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

