''राहुल गांधी'' के पंजाब दौरे पर सुरक्षा के सख्त प्रबंध, DGP ने जारी किए दिशा-निर्देश

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 10:48 AM (IST)

जालंधर (धवन): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के पंजाब दौरे को देखते हुए पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के राजनितिक सलाहकार भी थे। राहुल गांधी ने राज्य के 3 प्रमुख जिलों संगरूर, लुधियाना और पटियाला में जाना है।

इन 3 जिलों में रूट प्लान को देखते राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर दिनकर गुप्ता ने सीनियर पुलिस आधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये। उन एसएसपी  स्तर के सीनियर आधिकारियों को राहुल गांधी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सौंपी। ट्रैक्टर रैली दौरान इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत मजबूत हो क्योंकि ट्रैक्टर पर राहुल गांधी साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और ओर सीनियर नेता भी विराजमान होंगे।

इस दौरान कैप्टन सन्दीप संधू ने कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ मिल कर अलग-अलग कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की। इस में कांग्रेसी वर्करों को सक्रिय करने के बारे में चर्चा हुई। ट्रैक्टर रैली के रास्ते में कांग्रेसियों को किया जायेगा और वह राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल के प्रोग्राम को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। राहुल किसानों के मसलों को राष्ट्रीय स्तर पर उभार रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News