पंजाब के इस जिले के छात्र ने ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 04:22 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा) : डी.आर. मॉडर्न सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी मनप्रीत ने जयपुर में हुए 6th इंडिया ओपन इंटरनैशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप -2022 में  शानदार जीत हासिल की। सातवी कक्षा के विद्यार्थी मनप्रीत ने गोल्ड मैडल जीतकर अपने स्कूल, अध्यापक तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। डी.आर. मॉर्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं  शिक्षा में ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी बेजोड़ हैं। ताइक्वांडो की कोच सुनीता गुप्ता ने भी मनप्रीत की प्रशंसा की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनप्रीत की शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए स्कूल के एम.डी दलजीत पठानिया ने कहा कि शैक्षिक जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। 

स्कूल के प्रिंसिपल रवि पठानिया ने कहा कि आज के समय में खेल समय की बर्बादी नहीं बल्कि अच्छा करियर बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि जो खिलाडी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मंचो पर मैडल जीत रहे हैं, उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। स्कूल के प्रिसिपल रति पठानिया का कहना है कि डी.आर. मॉर्डन सी.सै. स्कूल शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओ को हर गतिविधियों में हिस्सा दिलाकर उनका संपूर्ण विकास करता है। वाइस प्रिं. हिमानी पठानिया ने मनप्रीत की सफलता को स्कूल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानते हुए कहा कि हर छात्र-छात्रा को कुछ समय खेलों के लिए अवश्य देना चाहिए ताकि वे अपनी बुद्धि का विकास कर सकें। स्कूल के एम डी दलजीत पठानिया, प्रिं. रवि पठानिया तथा वॉइस प्रिं. हिमानी पठानिया ने स्कूल लौटने पर मनप्रीत को सम्मानित किया तथा उसे शुभकामनाएं दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News