यूक्रेन में फंसी छात्रा ने बताई दिल को झंझोड़ने वाली बातें, PM मोदी से मांगी मदद

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 04:50 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): यूक्रेन के ताजा हालातों सम्बन्धित कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, इस तरह की एक वीडियो छात्राओं की वायरल हो रही है जिसमें उनका दर्द बयान किया गया है। युक्रेन की राजधानी कीव में एक जगह पर बैठी भारतीय छात्रा गरिमा मिश्रा कहती है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें : पंजाब इतिहास किताब मामलाः किसानों ने घेरा शिक्षा दफ्तर

वह मौजूदा समय क्रीमिया की सुरक्षित सरहद से 900 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है और वहां पहुंचना आसान नहीं है। वीडियो में गरिमा रो रही है और अपना दर्द बयां कर रही है। उसका कहना है कि यहां कई दिनों से फंसे रहने कारण कुछ लड़कियां और लड़कों ने बार्डर पर जाने बारे सोचा और कैब के द्वारा कीव छोड़ दिया, बाद में उन्हें पता लगा कि लड़कियों को वहां से अज्ञात व्यक्ति उठा कर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी छात्रा का छलका दर्द, भारत सरकार व एंबैसी अधिकारियों पर लगाए ये आरोप

अब वह लड़कियां कहां हैं, कुछ पता नहीं। वे कीव में हर ओर से घिर चुके हैं। उन्हें लगा रहा है कि उन्हें कहीं से भी मदद मिलने वाली नहीं। उन्हें जो नंबर दिया गया है, वह कोई नहीं उठा रहा, स्थिति बहुत खराब है। रात समय लोग वहां आकर गेट तोड़ने की कोशिश करते हैं। समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। वह कह रही है कि मोदी जी उनकी मदद करें क्योंकि उन्हें यूक्रेन में कोई मदद नहीं मिल रही। यहां से जाने वाले लड़के भी रास्ते में ही गायब हो जाते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News