संसद में सुखबीर की फरलो, सन्नी देओल भी गायब, भगवंत मान भी पिछड़े

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 02:00 PM (IST)

चंडीगढ़: जलालाबाद से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सांसद सुखबीर सिंह बादल सांसदीय सैशन से फरलो मारने में सबसे आगे हैं जबकि गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल भी उनके ही पदचिन्हों पर चल रहे है। 

PunjabKesari

17वीं लोकसभा की प्राथमिक कार्यकारी से यह तथ्य उभरे हैं कि संसद में सबसे अधिक गैरहाज़िरी सुखबीर सिंह बादल की रही है। जबकि कई कांग्रेसी सदस्यों ने लम्बा समय संसद में निकाला है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल संसद के मौजूदा शीत ॠतु सैशन दौरान सिर्फ़ 5 दिन ही उपस्थित रहे उनकी पूरी हाज़िरी सिर्फ़ 29 प्रतिशत बनती है जो पंजाब के सब संसदों से कम है। अब तक सुखबीर बादल ने सिर्फ़ 3 सवाल संसद में पूछे हैं और चार बार बहस में हिस्सा लिया है। वहीं गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल भी लोगों की संसद में आवाज़ नहीं बन सके। सनी देओल फिल्मी कारोबार में उलझे हुए हैं। उनकी अब तक की संसद में हाज़िरी सिर्फ़ 38 प्रतिशत बनती है। उन्होंने अभी तक संसद में मुंह नहीं खोला है और न ही कोई सवाल पूछा है। 

PunjabKesari
दूसरी तरफ़ 'आप' सांसद भगवंत मान भी इस बार पिछड़ गए हैं। चाहे शीत ॠतु सैशन में उनकी हाज़िरी 52 प्रतिशत रही है लेकिन उनकी हाज़िरी सिर्फ़ 43 प्रतिशत है। सांसद भगवंत मान ने अभी तक संसद में कोई लिखित सवाल नहीं पूछा है लेकिन उन्होंने 15 बार बहस में ज़रूर हिस्सा लिया है जिसकी चर्चा भी हुई है। चौथा नंबर फरीदकोट से सांसद मोहम्मद सदीक का है जिनकी हाज़िरी 71 प्रतिशत रही है। उन्होंने 2 सवाल पूछे हैं और 5 बार बहस में हिस्सा लिया है। पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भी अभी तक संसद में कोई लिखित सवाल नहीं पूछा है और उनकी हाज़िरी 88 प्रतिशत रही है। वहीं सबसे अधिक हाज़िरी सांसद अमर सिंह की 98 प्रतिशत रही है जबकि एम. पी. रवनीत बिट्टू और संतोष चौधरी की हाज़िरी 96 -96 प्रतिशत और खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिम्पा की हाज़िरी 95 प्रतिशत रही है। संसद मैंबर मनीष तिवाड़ी और गुरजीत औजला की 93 -93 प्रतिशत रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News