सुखबीर बादल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर मान सरकार को घेरा
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 11:00 PM (IST)
पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तीन अहम सवाल पूछकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
सुखबीर बादल के तीन बड़े सवाल
- गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी: सुखबीर बादल ने पूछा है कि गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर किए गए दावों पर अब सरकार का नया बयान क्या है?
- लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू: उन्होंने मुख्यमंत्री से जेल के भीतर से हुए लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
- जग्गू भगवानपुरिया मामला: बादल ने यह गंभीर सवाल भी उठाया है कि सरकार अदालत में जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ सबूत पेश करने से क्यों पीछे हट रही है?
इन सवालों के जरिए सुखबीर बादल ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से जवाबदेही की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार इन सवालों का क्या जवाब देती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

