सुखबीर बादल का मान सरकार पर बड़ा हमला, दिल्ली सी.एम. केजरीवाल पर भी किए तीखे वार

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 04:59 PM (IST)

शैहना (धर्मेंद्र सिंह): पंजाब सरकार का रिमोर्ट कंट्रोल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास न होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पास है। इन शब्दों का प्रकटावा अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने किए। सुखबीर बादल आज ब्लाक शैहना के गांव सुखपुरा मोड़ के अजमेर पैलेस में पहुंचे थे, जहां लोगों को संबोधित करते सुखबीर ने कहा कि सिख कौम ने बहुत बलिदान दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करके बेकसूर बंदी सिखों को 30 साल से अधिक समय जेल में बंद करके रखा हुआ है, जिनके परिवार आज भी उनकी झलक देखने को तरस रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से किए गए अत्याचार को सिख कौम कभी भी भूल नहीं सकती। बंदी सिखों की रिहाई के लिए पिछले लम्बे समय से संघर्ष किए जा रहे हैं। बलवंत सिंह राजोआना की बहन बीबी कमलदीप कौर राजोआना के हक में चुनाव प्रचार करते कहा कि उन्हें एक सुनहरी मौका जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजोआना को सैंटर में भेंजें, जिससे बंदी सिखों की रिहाई की आवाज़ सैंटर तक पहुंच सकेगी। सुखबीर ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की टेबल पर फाइल पहुंच चुकी है, पर केजरीवाल सैंटर सरकार को आगे नहीं दे रहे। 

पंजाब सरकार पर भी तीखे शब्दिक वार बोलते कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी सरकार बनाई थी, परन्तु आज पंजाब अंदर लगातार गोलियों के साथ नौजवानों को सरेआम कत्ल किया जा रहा है। बेरोज़गार नौजवान घर बैठने के लिए मजबूर हैं और मुलाज़ीम वर्ग भी अपने हकों के लिए रोष प्रदर्शन करके सरकार ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रहे हैं। पंजाब का नौजवान, किसान, मज़दूर, व्यापारी समेत हर वर्ग आम आदमी सरकार से दुखी है। मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के वर्कर उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News