सुखबीर बादल का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, कही ये बात
punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 04:07 PM (IST)

फगवाड़ा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज फगवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार मुद्दे पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी सरकार बनाई तो उसने पंजाबियों से वादा किया था कि उनकी सरकार साफ-सुथरी होगी। सरकार बने अभी 10 महीने ही हुए हैं और 4 विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में रंगे हाथों पकड़े गए हैं। 10 महीने के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।
सुखबीर बादल बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि बठिंडा ग्रामीण विधायक अमित रतन, जिन्हें भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, सही अर्थों में डिकैत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें यह भी बताया कि अमित को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया गया है। इसके बाद पी.ए. को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चाहे किसी भी कार्यालय में जाएं, वहां केवल पैसा ही चल रहा है। पंजाब में ऐसे हालात हैं कि एक आम आदमी बिना पैसे के ऑफिस में कोई काम नहीं करवा सकता है। थानों सहित तहसीलों में माह निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि 25 लाख गांवों में ग्रांट आई थी जिसमें से 5 लाख आम आदमी पार्टी के विधायक ले रहे थे। पंजाब में कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापारियों का रहना मुश्किल हो गया है और उन्हें फिरौती देनी पड़ रही है। 10 महीने के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। केजरीवाल सारे फैसले ले रहे हैं। कई जगहों पर ऐसे लोगों से मिल रहा हूं जो कह रहे हैं कि वे पंजाब में नहीं रहना चाहते। 'आप' सरकार का एकमात्र लक्ष्य पंजाब को लूटना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Road Accident: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल

Recommended News

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल