बंदी सिंहों व नई आबकारी नीति को लेकर बोले सुखबीर बादल

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 10:08 AM (IST)

संगरूर/भवानीगढ़ (बेदी, सिंधवानी, कांसल, विकास): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाबियों से अपील की कि वे बंदी सिंहों द्वारा दी कुर्बानियों का मूल्य डालें और एकजुट हो जाएं ताकि संगरूर हलके की लोकसभा सीट के लिए कमलदीप कौर राजोआणा का चुनाव कर बंदी सिंहों की रिहाई का रास्ता साफ किया जा सके। 

सुनाम, दिड़बा, धूरी और भवानीगढ़ में वर्कर मीटिंगों को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि बंदी सिंहों ने भावुक होकर कार्रवाइयां कीं और उन्होंने इसके लिए उम्रकैद भी काटी हैं। उन्होंने कहा कि उम्रकैद पूरी होने के बावजूद वह जेलों में बंद हैं। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने 3 महीनों में ही 9000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति के कारण छोटे व्यापारी शराब के कारोबार से बाहर होंगे और पंजाब के शराब कारोबार को राज्य के बाहर के कुछ लोगों के हवाले करना है। इस मौके पर सीनियर नेता बलविंद्र सिंह, बलदेव सिंह मान, गुलजार सिंह रणीके, महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल, प्रकाश चंद गर्ग, मनप्रीत इयाली, दिलराज सिंह आदि ने भी अपने विचार पेश किए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News