कांग्रेस को छोड़कर किसी भी पार्टी से समझौता संभवः सुखदेव ढींडसा

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 05:12 PM (IST)

शेरपुर (अनीश): राज्यसभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रैस क्लब दफ्तर शेरपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब की भलाई के लिए कांग्रेस पार्टी को छोड़कर किसी भी पार्टी से चुनाव समझौता संभव है और लोग पंजाब में तीसरे विकल्प की प्रतिक्षा कर रहे है, जिस कारण लोगों का विश्वास जीतने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकता शोध बिल को लेकर हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा कि इसे धार्मिक या क्षेत्रीय मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि भारत एक धर्म निष्पक्ष देश है, इसलिए इसका सार्थक हल निकालना चाहिए। 

ढींडसा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सबसे पहले शिरोमणी कमेटी को बादल परिवार से मुक्त करवाना है, इसलिए वह एच.एच फूलका, भाई रणजीत सिंह, रविइन्द्र सिंह आदि से मिलकर एस.जी.पी.सी चुनाव लड़ेंगे। जब उन्होंने ढींडसा परिवार का आम आदमी पार्टी में जाने सबंधी सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई बात नही है, क्योंकि विधानसभा चुनाव दूर है। उनका पूरा ध्यान एसजीपीसी चुनावों की ओर है और इस सबंधी वह केंद्र सरकार से संपर्क कायम करेंगे। 

इस मौके जत्थेदार राजिंदर सिंह कांझला, गुरमीत सिंह माहमदपुर, जसवंत सिंह भट्ठल, महिताब सिंह, जसविंदर सिंह पी.ए, सुखदेव सिंह धनेसर, गुरजीत सिंह चांगली, गुरमीत सिंह जौहल, जसवंत सिंह जस्सी, गुरजंट सिंह, गुरदीप सिंह, चरन सिंह, रणजीत सिंह, नाजर सिंह, महिकम सिंह, अमृतपाल सिंह, कर्मजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सोनी रड़ के इलावा भारी संख्या में नेता मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News