पंजाब कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा का CM भगवंत मान को खुला Challenge
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 03:58 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब की सियासत में गैंगस्टरों के मुद्दे को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sukhjinder Singh Randhawa ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को खुली चुनौती दे दी है।
मुख्यमंत्री को खुला चैलेंज…‼️
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) March 16, 2026
भगवंत मान, मैं लोकसभा सत्र छोड़कर भी आने को तैयार हूं, एक साथ लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं ताकि पंजाब की जनता को सच पता चल सके कि गैंगस्टरों के साथ आखिर कौन मिला हुआ है।
मुख्यमंत्री जिस तारीख और समय का ऐलान करेगा, मैं उस दिन आने के लिए तैयार…
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रंधावा पर गैंगस्टरों का सरगना होने का आरोप लगाया था। इसी बयान पर पलटवार करते हुए रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए मुख्यमंत्री को खुला चैलेंज दिया। रंधावा ने लिखा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह लोकसभा सत्र छोड़कर भी आने को तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक साथ लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की चुनौती देते हुए कहा कि इससे पंजाब की जनता के सामने सच आ जाएगा कि आखिर गैंगस्टरों के साथ कौन मिला हुआ है।
उन्होंने आगे लिखा मुख्यमंत्री जिस तारीख और समय का ऐलान करेंगे, वह उसी दिन वहां पहुंचने के लिए तैयार हैं। रंधावा ने यह भी कहा कि पंजाब के लोगों को यह जानना बेहद जरूरी है कि गैंगस्टरों को VIP ट्रीटमेंट आखिर कौन देता है। इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

