अश्वनी सेखड़ी की BJP में Entry के बाद जाखड़ पर बरसे Sukhjinder Randhawa! कहा...
punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 08:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आज कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल हो गए। अश्वनी सेखड़ी ने अपने परिवार सहित भाजपा का हाथ थाम लिया है। इसी के साथ अश्वनी सेखड़ी ने दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात की। वहीं अब इस मामले को लेकर पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट कर इस बारे में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने भाजपा के मौजूदा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को खरी-खरी सुनाते हुए ट्वीट कर लिखा, "इस उम्र में अपना ज़मीर मारने के लिए सुनील जाखड़ को बधाई। कांग्रेस में लंबे समय तक राज करने वाले आपके बुज़ुर्गों को आप पर बहुत गर्व होगा कि आप कांग्रेस की सारी गंदगी अपने साथ लेकर जा रहे हैं।" उन्होंने आगे लिखा कि, "आपको याद होगा कि आप बतौर गुरदासपुर के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी सेखड़ी के बारे में किस शब्दावली का प्रयोग करते रहे हैं।"
वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने पंजाब कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में पॉलिटिकल गैंग बने हुए हैं जिसके कारण उनका अब पार्टी में दम घुटने लगा था और इसीलिए उन्होंने भाजपा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी में अश्वनी सेखड़ी नवजोत सिंह सिद्धू के बहुत करीबी रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here