फिर से लौटी सुखना झील पर रौनक, चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से की यह अपील

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 02:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंदर) : शहर अब धीरे-धीरे कोरोना की तीसरी लहर से उभर रहा है। 24 दिन बाद शुक्रवार को सुखना झील में फिर रौणक वापस आ गई है। सुखना झील देखने के लिए कई पर्यटक पहुंचे। जिम और स्वास्थ्य केंद्र भी कुछ शर्तों के साथ खुले हैं। हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना रोकथाम नियमों का पालन करें क्योंकि खतरा बना हुआ है।

3 जनवरी को प्रशासन ने तीसरी लहर के बाद बोटिंग व अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को कोरोना का खतरा टलने के बाद बोटिंग फिर से शुरू हो गई है। पहले दिन 60 लोगों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। हालांकि यह संख्या वीकेंड के मुकाबले काफी कम है। सिटको के अधिकारियों ने कहा कि इसके पीछे का कारण यह था कि अधिकांश पर्यटकों को अभी तक झील पर गतिविधियों के फिर से शुरू होने की जानकारी नहीं थी।

ऐसे में पहले दिन पर्यटक काफी कम संख्या में रहे। अधिकारियों का कहना है कि आबादी धीरे-धीरे बढ़ेगी। शाम को भी बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए झील पर पहुंचे। जिम खुलने से भी लोग काफी खुश हैं क्योंकि जिम संचालक पिछले कई दिनों से जिम खोलने की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News