पंजाब पुलिस का अपमान होने पर सुखपाल खैहरा ने ''आप'' सरकार पर बोला हमला, ट्वीट कर कही ये बात

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 10:42 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): भाजपा नेता तजिंद्र पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस मामले में अब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का ट्वीट सामने आया है। खैहरा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के हाथों पंजाब पुलिस का इतना अपमान देखना बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने सी.एम. भगवंत मान को कहा कि वह अपने बोस को हमारी पुलिस का दुरुपयोग न करने दें। 

जिक्रयोग्य है कि बग्गा को पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली से पंजाब लेकर आ रही थी परन्तु हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही उनका काफिला रोक लिया। पंजाब पुलिस पर दिल्ली में बग्गा को अगवा करने की एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई है। बग्गा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अगवा का केस दर्ज किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News