पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को सम्मन जारी

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 08:23 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): जिला अदालत ने अखंड कीर्तनी जत्थे और उसके प्रवक्ता को आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का राजनीतिक चेहरा बताने के मामले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ सम्मन जारी किए हैं। सुखबीर के खिलाफ अब जिला अदालत में मानहानि का केस चलेगा। अदालत ने उन्हें अब केस की आगामी तारीख 18 मार्च को होने वाली सुनवाई के लिए सम्मन जारी किया है। मोहाली निवासी राजिंद्र पाल ने शिकायत में बताया था कि अखंड कीर्तनी जत्था एक धार्मिक जत्था है। सुखबीर ने उनके और जत्थे के बारे में जो कहा, इस वजह से उनका काफी नाम खराब हुआ है। 

राजिंद्र पाल ने अपने केस में आरोप लगाए हैं कि 4 जनवरी, 2017 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके घर सुबह के समय उनसे मिलने आए थे। इसके बाद एक समाचार पत्र को साक्षात्कार देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल पंजाब से चुनाव लडऩा चाहते हैं, लेकिन उन्हें पंजाब की प्रकृति, परंपरा और पंथ के बारे में कुछ नहीं पता। केजरीवाल पंजाब में आए और उग्र लोगों से मेल-जोल बढ़ा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News