सुनील जाखड़ की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

punjabkesari.in Monday, Jan 19, 2026 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह घर वापस लौट चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत पूरी तरह स्थिर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुनील जाखड़ को अपने घर पर अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एहतियातन एंजियोग्राफी सहित कई जरूरी जांचें कीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि सभी पैरामीटर सामान्य हैं और सुनील जाखड़ को केवल आराम की आवश्यकता है।

बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ को आज सुबह 10 बजे पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी, लेकिन घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा, जिससे उनका गवर्नर हाउस जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया। उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेता सुभाष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News