पटियाला विवाद मामले को लेकर बोले सुनील जाखड़
punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 02:51 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने आज कहा कि विवादित तत्व किसी देश के नहीं बल्कि अपने राजनीतिक आकाओं के नापाक हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें पंजाब की शांति और सदभावना को भंग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सिविल सोसायटी को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि नई सरकार मिलकर अपना काम करने की कोशिश करती है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पटियाला में उस समय तनाव की स्थिति बन गई थी, जब शिवसेना के कार्यकर्ता खालिस्तानी विरोधी मार्च की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध किया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। झड़प में 4 लोग घायल हो गए।
पटियाला में कल हुई हिंसा के बाद पंजाब सरकार सख्त हो गई है। सूत्रों ने बताया कि यह रिपोर्ट सामने आई है कि पंजाब सरकार ने आई.जी. पटियाला रेंज, एस.एस.पी. और एस.पी. सिटी के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि एम.एस. छिना को आई.जी., दीपक पारिक को एस.एस.पी. और वजीर सिंह को एस.पी. सिटी बनाया गया है। गौरतलब है कि पटियाला में हुई हिंसा के बाद शनिवार को सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं और सरकार इस मामले पर पैनी नजर रखे हुए है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here