Couple ने नशे की लत में खर्च कर दिए करोड़ों, हैरान कर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 04:19 PM (IST)

गुरदासपुर : जिले के एक गांव के दम्पत्ति ने नशे की लत के चलते 5 साल में एक करोड़ रुपए के करीब खर्च कर दिए। जानकारी के अनुसार जब दम्पत्ति गरीबी की स्थिति में आए तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए नशा छोड़ने का फैसला किया। पति रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा और इलाज कराया और पत्नी का इलाज चल रहा है। महिला का कहना है कि जब वह अविवाहित थी तो उसकी सहेली ने उसे नशे का आदी बना दिया और शादी के बाद उसने अपने पति को भी नशे का आदी बना दिया। दोनों का कहना है कि उन्होंने 5 साल में नशे पर एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। अब वह लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए जागरूक करेंगे।

महिला ने बताया कि उसके पिता की 2017 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता के इलाज के लिए उसने करीब 2 लाख रुपए कर्ज लेने के अलावा घर भी गिरवी रख दिया, लेकिन कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था। इससे वह परेशान रहने लगी। इसी दौरान उसकी एक सहेली जिसे हेरोइन की लत थी, उसने उसे भी हेरोइन लेने के लिए कहा इसके बाद उसने ड्रग्स लेना भी शुरू कर दिया। पहले उसने 100 रुपए की नशीली दवाओं से नशा शुरू किया उसके बाद हजारों रुपए तक पहुंच गया।

उसने आगे बताया कि उसकी  शादी 2018 में एक सिविल इंजीनियर से हुई। उसने शादी के बाद भी नशा करना नहीं छोड़ा बल्कि अपने पति को भी नशे की लत लगा दी। यह सब होने के बाद पति-पत्नी एक साथ नशा करने लगे। बताया जा रहा है कि पति का पिता और भाई-बहन विदेश में रहते हैं, इसलिए पैसों की कोई कमी नहीं थी। दोनों नशे पर रोजाना करीब 8 हजार रुपए खर्च किए। यही नहीं पति ने नौकरी भी छोड़ दी। इस बारे परिवार वालों को पता चलने पर उन्होंने इनकी मदद करना बंद कर दिया। इस बाद दंपति ने नशे की लत पूरी करने लिए सारे गहने और घरेलू सामान बेच दिए। इनकी 3 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। दोनों ने अपने बच्चों की खातिर नशा छोड़ने का फैसला किया। इलाज के लिए पति पहले खुद सेंटर में दाखिल हुआ और पूरी तरह ठीक होने के बाद अब उसने अपनी पत्नी को यहां भर्ती कराया। दोनों सीख लेते हुए युवाओं से नशे की दलदल से दूर रहने का आग्रह किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News