कांग्रेस पर भड़के सुखबीर बादल ने कहा, 'क्यों नहीं करवाते गिरफ्तार'

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 03:51 PM (IST)

चंडीगढ़ः भारतीय उद्योग संघ (CII) की तरफ से आयोजित समागम में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने संबोधन करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरे में लिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष में कुछ नहीं किया। इन्होंने लोगों की सुविधा के लिए न कोई सड़क बनाई और न ही उनके साथ किए वायदे पूरे किए। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में जब उनकी सरकार थी, उन्होंने तब सड़कें बनाईं। लोगों की सहूलियतों को देखते हुए पक्की सड़कें बनवाईं, जिस सदका लोग अमृतसर, दिल्ली आदि स्थानों पर जल्दी और आसानी से पहुंच सकते हैं। 

सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चन्नी को घेरे में लेते हुए कहा कि अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए पंजाब सरकार पी.पी.ए को बंद करने की बात कह रही है। यदि पंजाब सरकार इसको बंद कर देगी तो फिर वह बिजली कहां से लेकर आएंगे। इसके साथ ही सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से पंजाब के लोगों को दी सस्ती बिजली को लेकर भी तंज कसा है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को सस्ती बिजली देने का जो ऐलान किया किया है, वह सिर्फ 31 मार्च, 2022 तक लागू है। कांग्रेस सरकार ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसका खर्च आने वाली सरकार के सिर पर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना साधते हुए सुखबीर ने कहा कि वह लोग कहते हैं कि वे सुखबीर और मजीठिया को गिरफ्तार करवा देंगे परन्तु यह ऐसा करते क्यों नहीं। मुख्यमंत्री चन्नी और नवजोत सिद्धू हर बार उन पर कोई न कोई आरोप लगा कर उन्हें गिरफ्तार करवाने की बातें करते हैं परन्तु इनसे कुछ नहीं हो सकता। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस सरकार उन पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने बेअदबी करवाई है। सुखबीर ने कहा कि सियाने लोग बेअदबी क्यों करवाएंगे। 

सुखबीर ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है। कांग्रेस सरकार जब पहले बनी और अब बनी, एक ही बात कह रही है कि खजाना खाली है। सुखबीर ने कहा कि लोग कहते हैं सरकार बुरी है। अगर सरकार बुरी है तो बनाई भी इन लोगों ने ही है। यदि आप बुरे लोगों को वोट पाएंगे, तो ऐसा ही होगा। सुखबीर ने कहा कि राज्यों की खराब व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक मजबूत मुख्यमंत्री की जरूरत है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News