बम धमाके में सुखबीर बादल को उड़ा देना चाहते थे आतंकी, सिर्फ एक वजह से बच गई जान

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 02:37 PM (IST)

चंडीगढ़/तरनतारनः पंजाब पुलिस ने तरनतारन में हुए 5 सितंबर के धमाके की जांच में बड़ा खुलासा किया है। जिन आरोपियों की साजिश के चलते 5 सितंबर को तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में धमाका हुआ था, उन्होंने नवंबर 2016 दौरान पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के कत्ल की भी योजना बनाई थी। ये आरोपी बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का बदला लेने के लिए बड़ा बम धमाका करना चाहते थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वे हमला करने में नाकाम हो गए। 
PunjabKesari, Tarn Taran blast accused revealed, conspiracy to blow Sukhbir
मीडिया में प्रकाशित एक खबर अनुसार पुलिस जांच में मलकीत सिंह शेरा ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल को मारने की साजिश विक्रम सिंह पंजवड़ ने बनाई थी, जिसके लिए 2 बम बनाए गए थे। उसने बताया कि उनकी टोली का सरदार विक्रम सिंह पंजवड़ उर्फ विक्र साल 2018 में आस्ट्रीया भाग गया था। वह देसी बम बनाने में माहिर है। सुखबीर बादल पर हमला करने के लिए भी उसने ही बम बनाए थे। शेरा ने बताया कि विक्रम अक्सर उसे भड़काता था कि बादल परिवार ही बेअदबी के लिए जिम्मेदार है और उसे खत्म कर देना चाहिए। सुखबीर बादल ने नवंबर 2016 में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब आना था। तभी उन पर हमला करने की योजना बनाई थी। योजना ये थी कि सुखबीर सिंह बादल जब अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आएंगे तो पहला बम पंजवड़ और दूसरा बम मलकीत सिंह शेरा फेंकेगा।  
PunjabKesari, Tarn Taran blast accused revealed, conspiracy to blow Sukhbir
पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि विक्रम ने सुखबीर बादल को मारने के लिए उसे एक बम दिया था। आरोपियों ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य द्वार पर ही सुखबीर बादल पर हमला करना था। पोजिशन भी ले ली थी, लेकिन उस दिन सुखबीर बादल कड़ी सुरक्षा के साथ वहां आए थे। जिससे विक्रम घबरा गया और उसने हमला नहीं किया। बाद में उसने बम को स्टील के कवर में रख लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News