नशे की दलदल में फंसे पुलिस मुलाजिम, 22 में से 13 के डोप टैस्ट पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 02:21 PM (IST)

अमृतसर/तरनतारन(दलजीत,रमन): नशे की दलदल में सीमावर्ती क्षेत्र के नौजवान ही नहीं, कई पुलिस मुलाजिम भी फंसे हुए हैं। सिविल अस्पताल में तरनतारन के 22 में से 13 पुलिस मुलाजिमों का डोप टैस्ट पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट के अनुसार स्पष्ट है कि मुलाजिम अफीम, स्मैक या अन्य नशे का सेवन करते थे, सरकारी लैबोरेटरी की रिपोर्ट सामने आने के बाद जहां पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़ा हो गया है, वहीं इस मामले में उच्च अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में आज तरनतारन पुलिस के 22 मुलाजिम में डोप टैस्ट करवाने पुलिस अधिकारी सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे हुए थे। उन्होंने एस.एम.ओ. डा. अरुण शर्मा को पत्र देकर कहा कि कर्मचारियों के टॉप 10 टैस्ट करवाए जाएं। इसके बाद कड़े प्रबंधों में मुलाजिमों के टैस्ट करवाए गए। इस दौरान सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल भी पहुंचीं। बाद दोपहर 2:00 बजे आई रिपोर्ट में 13 कर्मचारी पाजिटिव मिले। उनकी रिपोर्ट में मार्फीन पाई गई है। इससे पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। डा. अरुण शर्मा ने बताया कि मुलाजिमों की टैस्ट रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं एस.एस.पी. तरनतारन धुव्र दहिया ने कहा कि जांच चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News