CM चन्नी के जालंधर दौरे दौरान अध्यापकों ने किया विरोध प्रर्दशन

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 01:33 PM (IST)

जालंधर(सोनू): आज मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा जालंधर दौरा किया जा रहा है। इस बात की भनक लगते ही अध्यापकों ने चन्नी का घेराव करने की कोशिश की। विरसा विहार के बाहर अध्यापकों द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का विरोध करते हुए धरना दिया जा रहा है। इस मौके पर जालंधर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है जो अध्यापकों को आगे जाने से रोक रहा है। 

जानकारी के अनुसार जालंधर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का घेराव करने जा रहे बी.एड. अध्यापकों को पुलिस ने रोका। एक अध्यापिका ने कहा कि सड़क पर लोगों को शगुन डालने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री को अध्यापक नजर ही नहीं आते। वह अपने वी.आई.पी. कल्चर के कारण उन्हें पुलिस द्वारा रोक रहे हैं और आगे जाने नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था कि एक लाख बेरोजगार लोगों को नौकरियां देंगे लेकिन उन्होंने कच्चे अध्यापक अभी तक पक्के नहीं किए। अध्यापकों का कहना है कि यह विरोध उनकी लंबे समय मांगों को न मानने के कारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी के आने पर शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी के चलते शहर की आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News