Punjab : फौजी ट्रक ने बाइक को कुचला, 2 छात्रों की दर्दनाक मौ''त

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 02:00 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): देर शाम करीब साढ़े आठ बजे फरीदकोट–सादिक रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा छात्रों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव झोटीवाला के रहने वाले दो युवक, जो बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी थे, शाम को फरीदकोट से ट्यूशन पढ़कर बाइक पर अपने गांव वापस जा रहे थे। जब वे छावनी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा एक फौजी ट्रक अचानक छावनी के गेट की ओर मुड़ गया। इसी दौरान दोनों युवकों की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों बच्चे ट्रक के नीचे कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हरसांझ सिंह और धीरज के रूप में हुई है, जो गांव झोटीवाला के निवासी थे। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और फौजी ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News