ससुरालियों से परेशान विवाहिता का खौफनाक कदम, इस घटना को दिया अंजाम
punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 10:20 PM (IST)

लुधियाना (राज) : महानगर में एक विवाहिता द्वारा ससुरालियों से तंग आकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतका की पहचान शक्ति नगर निवासी रुपिंदर कौर (34) के रूप में हुई है, जिसने शनिवार की सुबह अपने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के परिवार वालों ने ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने रूपिंद्र कौर के भाई गुरदीप सिंह की शिकायत पर उसके पति गुरप्रीत सिंह, ससुर सुरिंदर सिंह, मंजीत कौर सास और देवर देवरानी के साथ दोस्त पर भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
चौकी सुभाष नगर के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरदियाल सिंह ने बताया कि रूपिंद्र कौर की शादी करीब 12 साल पहले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा और बेटी भी है। दोनों के बीच पिछले करीब चार साल से लगातार विवाद चल रहा था। परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को आरोपियों ने रुपिंदर कौर के साथ फिर मारपीट की, जिस कारण परेशान रुपिंदर ने शनिवार की सुबह फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फरार है और उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here