राम नवमी के दिन कंजक पूजन कर रहे परिवार से बदसलूकी, घर में घुस मचाया हुड़दंग

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 10:39 AM (IST)

लुधियाना (राज): आस्था और विश्वास के पर्व रामनवमी पर एक भक्त के घर में घुसकर हुड़दंग मचाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पूरा शहर माता रानी की भक्ति में डूबा हुआ था, वहीं कुछ शरारती तत्वों ने न केवल पूजा-अर्चना में खलल डाला, बल्कि पवित्र कंजक पूजन के दौरान घर में घुसकर अभद्र व्यवहार भी किया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष और तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसके बाद थाना हाइबोवाल की पुलिस ने आरोपी रिचर्ड जॉय, जावेद चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को दिए अपने बयानों में संदीप कुमार ने बताया कि घटना 26 मार्च है, जब वह अपने घर में माता रानी के नवरात्रों के समापन और रामनवमी के उपलक्ष्य में विधि-विधान से कंजक पूजन कर रहे थे। उसी दौरान उक्त आरोपी जबरन उनके घर के अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने पूजा के पवित्र माहौल को दूषित करते हुए पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और गंदी शब्दावली का प्रयोग किया। हैरानी की बात तो यह रही कि आरोपियों ने पूजा को लेकर भी तंज कसे और पीड़ित को डराते-धमकाते हुए कहा कि तुम यह सब ढोंग क्यों कर रहे हो। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने सरेआम उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई और मौके पर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पवित्र त्योहार के दिन इस तरह की ओछी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News