CM मान का जनता दरबार, कइयों को मिली नौकरी

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 02:27 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब भवन में जनता दरबार का उद्घाटन किया जहां वह खुद लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। सी.एम.मान के इस जनता दरबार को 'लोक मिलनी' का नाम दिया गया।  इस बीच पंजाब भर से लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब भवन पहुंचे हैं। इसी बीच लुधियाना के एक युवक ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी में जान गंवाने के बाद भी वारिस को अभी तक नौकरी नहीं मिली है।

PunjabKesari

वहीं आज भगवंत मान द्वारा बुलाए गए जनता दरबार पहुंचे, जहां उनकी समस्या का समाधान किया गया। भगवंत मान ने उन्हें सीवरमैन की नौकरी देने के लिए एक पत्र जारी किया था। इसी तरह भगवंत मान के जनता दरबार में कई अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और कई को नौकरी दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News