लुधियाना में ''कोहरे'' की पहली दस्तक, पूरे दिन छाए रहे बादल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 11:07 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना और आसपास के इलाकों में कोहरे की पहली दस्तक के साथ सुबह से लेकर दोपहर तक ऐसा महसूस होता रहा कि अभी तो सुबह हुई ही नहीं। धूप के न खिलने के कारण सुबह से लेकर शाम तक यही भ्रम पड़ता रहा। विजीबिलटी कम रहने के कारण रोड पर वाहन डिप्पर लाईटों के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।

दोपहर तक ऐसे हालात बने रहे। कुछ मिनटों के लिए सूरज के दर्शन जरूर हुए। उसके बाद बादलों में गायब हो गए। यहां बता दें कि बीते दिन कम से कम तापमान 5.2 डिग्री सैल्सियस की जगह आज लुधियाना में 9.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News