बंदी सिंहों की रिहाई के लिए निकले मार्च को नहीं जाने दिया आगे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 01:23 PM (IST)

मोहाली (न्यामियां): अपनी सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई के लिए गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब फतहेगढ़ साहिब से शुरू हुआ बन्दी सिंह मार्च मोहाली में पहुंचा। इस मार्च को चंडीगढ़ की हद में दाखिल होने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। बड़ी संख्या में बसें, कारों, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों की तरफ से इस बन्दी सिंह मार्च में हिस्सा लिया गया। समूह पंथक जत्थेबंदियों की तरफ से भी इस बन्दी सिंह रिहाई मार्च में शमूलियत की गई।

यह भी पढ़ेंः कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हुए कोरोना के शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी

मार्च में शामिल गुरचरण सिंह और अकाल यूथ के नेता भाई जसविन्दर सिंह राजपुरा, भाई सतवंत सिंह लुधियाना, एडवोकेट अमर सिंह चाहल, एडवोकेट दिलशेर सिंह, प्रो. बलजिन्दर सिंह, भाई बलबीर सिंह हिसार, भाई जसवंत सिंह सिद्धूपुर, भाई हरप्रीत सिंह राणा, भाई राजनदीप सिंह, भाई महा सिंह और अन्य नेता शामिल थे। इन नेताओं ने सजा पूरी कर चुके जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जत्थे. जगतार सिंह हवारा, प्रो. दविन्दरपाल सिंह भुल्लर, शमशेर सिंह, गुरमीत सिंह, लखविन्दर सिंह, गुरदीप सिंह खेड़ा, बलवंत सिंह राजोआना, जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भ्योरा आदि की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की गई। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से 5 व्यक्तियों को ले जाकर राज्यपाल को मिलाया गया तो और धरना खत्म करवाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News