कनाडा में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौ+त, इसी साल आना था पंजाब
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 04:07 PM (IST)
खन्ना (विपन): खन्ना के साथ लगते गांव कटाहरी के 27 वर्षीय युवक अमरवीर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से राड़ा साहिब कस्बे और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता शिंगारा सिंह ने भर्राए गले से बताया कि अमरवीर सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसने पंजाब में रहते हुए भी अपनी मेहनत से अच्छी पहचान बनाई थी। अमरवीर सिंह चार साल पहले, वर्ष 2022 में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कनाडा गया था। वहां वह वर्क परमिट पर ट्रक चला रहा था और इस साल पंजाब आने की इच्छा भी जता रहा था। मृतक का शव आज उसके पैतृक गांव कटाहरी पहुंच गया है। युवक की असमय मौत पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने परिवार के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।

