होटल में पुलिस की रेड से मचा हड़ाकंप, लड़कियों ने होटल मालिक व मैनेजर पर लगाया यह आरोप
punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 03:19 PM (IST)

लुधियाना: जिस्मफिरोशी का धंधा करने के आरोप में गत देर रात्रि थाना कोतवाली की पुलिस ने माता रानी चौंक के निकट होटल राइजिंग सन में रेड कर मौके से मालिक सहित कुल 6 लोगों को काबू किया है। जिसमें धंधा करने वाली दूसरे राज्य की 3 लड़कियां भी शामिल है। इस दौरान पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए होटल मैंनेजमेंट के खिलाफ ही जिस्म बेचने वाली लड़कियों को खड़ा कर दिया। जिस कारण सारी गाज होटल मालिक व मैनेजर पर गिरती दिखाई दे रही है। लड़कियों का आरोप है कि होटल का मैनेजर ओर मालिक उनसे जबरदस्ती जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि होटल राइजिंग सन में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने रेड करते हुए मौके से 3 लड़कियां व 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि मैनेजर भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने मालिक सहित 2 लोगों व 3 लड़कियों को काबू किया है। पीपीएस अधिकारी व थाना प्रभारी रूपदीप कौर ने बताया कि होटल का मालिक व मैनेजर लड़कियों की फोटोज मोबाइल पर व्हटस अप के जरिए अपने ग्राहकों को भेज कर लड़कियों से जबरदस्ती जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रहा है। धंधा करने वाली पकड़ी गई लड़कियों ने मालिक व मैनेजर के खिलाफ जिस्मफिरोशी का धंधा करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायधीश के समक्ष लड़कियों के 164 के बयान दर्ज करवाए है। जबकि होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने होटल मालिक राजेश कुमार,गुरसेवक सिंह व बाबू राम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मैनेजर गौरव सिंह फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय संविधान की धारा 3,4,5,6 इमोरल टरेफिक के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की मामले में अभी तक तफ्तीश जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here