संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी गर्भवती की मौत, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर परिजनों ने लगाया धरना

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 05:48 PM (IST)

सुल्तानपुरलोधी : बीते दिन गांव सुल्तानपुर लोधी रूरल में एक नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसके मायके परिवार की तरफ से लड़की के ससुराल वालों पर कथित तौर पर कत्ल का मुकद्दमा दर्ज करने और सभी परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शुक्रवार सिविल अस्पताल बाहर धरना लगा दिया गया। इस दौरान लड़की के ससुराल वालों के विरुद्ध और पुलिस प्रशासन विरुद्ध नारेबाजी भी की।

लड़की की मां सीमा ने कहा कि उसने 10 महीने पहले लड़की का विवाह चारा निवासी रूरल बस्ती सुल्तानपुर लोधी के साथ किया था। उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दहेज भी दिया था परन्तु लड़की के ससुराल की तरफ से विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर मारपीट की जाने लगी, जिस बारे कई बार पंचायत भी हुई। उसने बताया कि उसकी लड़की गर्भवती थी इसके बावजूद भी उन्होंने कथित तौर पर गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर परिवार ने सिर्फ लड़की ही नहीं, बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी कथित तौर पर हत्या की है । 

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिवस पुलिस ने मुस्कान की लाश का पोस्टमार्टम करने उपरांत इंसाफ दिलाने भरोसा दिया था परन्तु आज पोस्टमार्टम के बाद भी लड़की के ससुर परिवार पर न तो कत्ल का मामला दर्ज किया है और न ही कोई गिरफ्तारी की है। बीते दिन पुलिस ने सिर्फ 306 के अंतर्गत मामला दर्ज करके एक औरत को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा है कि लड़की के पति समेत सभी परिवार को गिरफ्तार करना चाहिए, जिसके लिए पुलिस जान-बूझ कर टाल-मटौल कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलता, हम लड़की का संस्कार नहीं करेंगे।

क्या कहना है पुलिस का
इस संबंधी एस.एच.ओ. हरजीत सिंह ने बताया कि लड़की के मायके परिवार के बयानों के आधार पर ससुर परिवार के 4 व्यक्तियों खिलाफ मुकद्दमा नंबर 250 धारा 306 आई. पी. सी. 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस संबंधी लड़की की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का पोस्टमार्टम करवा दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने उपरांत ही कत्ल का मामला दर्ज किया जाएगा। लड़की के मायके परिवार की तरफ से जो पुलिस पर दोष लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में भी पूरा इंसाफ किया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News