इलाज करवाने आए कैदी ने की यह हरकत, गार्द के 4 पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 12:05 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): सिविल अस्पताल फिरोजपुर में जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए दाखिल करवाया गया कैदी गुरदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र लखविंदर सिंह अस्पताल से फरार हो गया। यह जानकारी देते हुए थाना सिटी के ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि कैदी के फरार होने की घटना को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने कैदी गुरदीप सिंह और अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात गार्द के ए.एस.आई. वीर सिंह, एच.सी. कमल कुमार, अमरीक सिंह और पंजाब होमगार्ड के जवान जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है और कैदी को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध जगहों पर छापामारी की जा रही है। PunjabKesari

बलबीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनिष् किनरा के बयानों पर यह मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कैदी गुरदीप सिंह 14 जुलाई की रात करीब सवा 8 बजे से वार्ड में से लापता है और फरार हो गया है जिसको डॉक्टर तनिष् किनरा द्वारा चैक किया गया था तो ड्यूटी पर कोई भी गार्द का कर्मचारी तैनात नहीं था और गार्द के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कैदी भागने में कामयाब हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कैदी के खिलाफ आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर मोगा और थाना कुलगढ़ी में मामले दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News