दिल दहलाने वाला था पंजाब के इस श्मशानघाट का मंजर, मार्शल टीम के कांपे हाथ-पैर, FB पर किया दर्द बयां..
punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 11:27 AM (IST)

लुधियाना(राज): कोरोना का भयानक रूप नजर आने लगा है। सोमवार को ट्रैफिक मार्शल की टीम ने 26 लोगों का संस्कार किया। कोरोना से लगातार मर रहे लोगों की चिताएं देखकर मार्शल टीम भावुक हो गई। रात को ट्रैफिक मार्शल टीम ने फेसबुक पेज पर लाइव होकर अपने दिल की बात बोली। उन्होंने कहा कि शमशानघाट का मंजर देखकर उनके दिल दहल गए हैं। पहली बार उनके हाथ पैर कांपने लग गए। संस्कार के समय उनकी टीम के कुछ लोगों के आंसू भी निकल आए।
उन्होंने भगवान से भी प्रार्थना की कि वह उनसे ऐसी सेवा न करवाए, बल्कि कोरोना को ही खत्म कर दें। रोजाना उनके सामने परिवार के परिवार उजड़ रहे हैँ। ट्रैफिक मार्शल की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर कोरोना के कहर से बचाना चाहते हो तो घर पर बैठे और सरकार की गाइडलाइन की पालना करें। दरअसल ट्रैफिक मार्शल की टीम के मनदीप केशव उर्फ गुड्डू ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर लाइव की। गुड्डू का कहना है कि वह ट्रैफिक मार्शल का हिस्सा है। उनकी सेवा कोरोना संक्रमित शव का संस्कार करवाना है।
शनिवार को उन्होंने 19 संस्कार किए थे। जबकि रविवार को 21 हो गए थे। लेकिन सोमवार को उन्होंने कोरोना संक्रमित 29 लोगों के शवों का संस्कार किया। इनमें 13 संस्कार दाना मंडी और बाकी 13 अन्य श्मशान घाट में किए। शवों के संस्कार का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू हुआ था। जोकि उन्होंने अंतिम संस्कार रात 9 बजे किया। इस दौरान सारा दिन गर्मी में किट पहने होने के कारण उनके दो साथी बेहोश भी हो गए। जिन्होंने कुछ देर आराम करने के बाद फिर से सेवा शुरू कर दी थी। गुड्डू का कहना है कि उनकी टीम में एडवोकेट गोपाल, शुभम अमृत और गुरप्रीत सिंह गोपी हैं। सोशल मीडिया पर लाइव होने का उनका मकसद लोगों को सचेत करना है। वीडियो के माध्यम से वह कोरोना के भयानक रूप का मंजर दिखाना चाहते हैं, ताकि लोग अभी भी संभल जाए।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here