मुंहबोला भाई बना हैवान, शर्मनाक घटना को अंजाम देकर रिश्ते किए तार -तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 05:15 PM (IST)

लुधियाना (राज): डेहलों की रहने वाली एक महिला को एक व्यक्ति ने अपनी मुंहबोली बहन बना लिया। फिर उस पर गलत नजर रखने लगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके साथ ही उसे गलत मैसेज भेज कर परेशान करने के साथ-साथ धमकाने लगा। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी हरमिंदर सिंह चीमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत! मौसम विभाग ने जारी किया Alert

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने अपने बेटे को विदेश भेजना था। इसलिए उसने हरविंदर सिंह से इस बारे में बात की। उसने हरविंदर सिंह को भाई बनाया हुआ था। हरविंद्र सिंह की मदद से उसने अपने बेटे को विदेश भेज दिया था। मगर बाद में आरोपी उसी पर गलत नजर रखने लगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लग गया था। आरोपी ने उसे काफी परेशान कर रखा था। उसके व्हाटसअप पर गलत मैसेज भेज कर आरोपी उसे धमका रहा था।

यह भी पढ़ें- जालंधर के इस चौक में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News