बेटा ही निकला बाप का कातिल, दोस्तों के संग ऐसे दिया घटना को अंजाम

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 05:27 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): अपराध स्थल पर मिले छोटे-छोटे सुरागों के बाद, वैज्ञानिक जांच ने फगवाड़ा पुलिस को कुछ ही दिनों में अंधे कत्ल का पता लगाने में मदद की। बलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी थी। इसमें मृतक के पुत्र सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह पुत्र बलजीत सिंह, प्रशांत राय पुत्र नरिंदर राय निवासी फगवाड़ा नजदीक हरिकिशन नगर तथा बलविंदर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र परमजीत सिंह फगवाड़ा के रूप में हुई है।

प्रैस कांफ्रैस के दौरान एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि 24-25 सितम्बर की रात को बलजीत सिंह का कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था। सदर फगवाड़ा पुलिस थाने में मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 302 व 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया था। एस.एस.पी. खख ने बताया कि एस.सी. फगवाड़ा सर्बजीत सिंह बाहिया ने डी.एस.पी. पलविंदर सिंह के नेतृत्व में एस.एच.ओ. सदर फगवाड़ा गगनदीप सिंह घु्म्मण तथा सी.आई.ए. फगवाड़ा के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर सिकंदर सिंह सहित विभिन्न पुलिस टीमों को गठित किया गया था।

वैज्ञानिक जांच के दौरान मौके पर कुछ सुराग मिले जिससे आरोपी सुखराज सिंह और उसके साथियों तक पहुंचने में मदद मिली। एस.एस.पी. ने बताया कि पूछताछ दौरान पता चला कि सुखराज सिंह तथा उसकी मां व छोटी बहन को 4-5 वर्ष पहले उसके पिता बलजीत सिंह ने घर से निकाल दिया था। मृतक काम नहीं करता था व शराब का आदी था। सुखराज सिंह पिछले कुछ महीनों से अपने पिता के संपर्क में था और तब से वह अपने पिता से विदेश जाने के लिए पैसे मांग रहा था। उसने अपने पिता से जमीन बेचकर पैसे देने के कहा। मृतक बलजीत सिंह ने जमीन बेचने व पैसे देने से मना कर दिया। इससे गुस्से में आए सुखराज ने अपने दोनों साथियों को साथ मिलकर घर में सोए हुए पिता पर बेसबाल से हमला कर हत्या कर दी। एस.एस.पी. खख ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी तथा मामले की और जांच हेतु उनका पुलिस रिमांड की मांग करेगी। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News