मौसम बदलेगा करवट, इन दिनों रहेगी तापमान में गिरावट

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़ः भीषण गर्मी के बाद व लू से लोगों को निजात मिलेगी। ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है। उनका कहना है कि पंजाब में गत दिनों से चल रही लू लोग बहुत परेशान थे। अब इस लू से 12 मई के बाद बड़ी राहत मिलने वाली है। आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है व तापमान में गिरावट आएगी। जानकारी अनुसार 13 मई से लेकर 24 मई तक तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी। मौसम का केंद्र बिंदु केरल माना जाता है। मौसम विभाग अनुसार 20 मई के बाद केरल में भारी बारिश आने का अंदेशा है। 

आपको बता दें कि 13 मई की शाम से तापमान कम हो जाएगा। 11 से 13 मई तक भीषण लू चलने की आशंका है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी। आपको बता दें कि 18 मई को अंडमान में मानसून दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून के करवट लेते ही बारिश शुरू होने के आसार है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News