पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने दी आत्मदाह की धमकी, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 05:26 PM (IST)

बरनाला : जिले में एक महिला द्वारा इंसाफ की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी धौला के रूप में हुई है। महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी। उसने कहा कि अगर उसे जबरदस्ती उतारने की कोशिश की तो वह खुद आग लगा लेगी।
महिला ने बताया कि उसने मनजीत कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी धौला व गुरमीत सिंह निवासी अतरगढ़ के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इन्होंने महिला के बेटे कुलदीप सिंह को पुलिस में भर्ती करवाने के बदले 5 लाख रुपए की ठगी मारी है। महिला ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में टालमटोल कर रही हैं।
गौरतलब है कि महिला ने 21 जुलाई 2023 को उक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी लेकिन आगे कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here