प्लंबर बन महिला पर किया चाकू से वार, खुद को बचाने के लिए छत से लगाई छलांग

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 02:39 PM (IST)

जालंधर (शोरी) : शहर मे आए दिन चोरी की घटनाएं अमूमन हमें देखने या सुनने को मिलती है। ऐसा ही मामला जालंधर के देओल नगर मे देखने को मिला। जहां एक लुटेरे ने प्लंबर बनकर महिला के घर घुसकर चोरी करने की कोशिश की। आरोपी की पहचान मान सिंह वासी जल्लोवाल के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार मान सिंह  बाथरुम का नल ठीक करने के बहाने महिला (गुरप्रीत) के घर घुसा । उसने बाथरूम का नल ठीक करने के लिए महिला से 300 रूपए एडवांस मांगे। जब महिला अलमारी से पैसे निकालने गई तो आरोपी ने चोरी की नीयत से महिला पर तीन वार किए । इसके बाद जख्मी हालत में महिला ने घर से बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू कर दिया और आस-पास के लोग इकट्ठे हुए।  लुटेरे ने खूद को बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गया। ए.सी.पी. सतविंदर चड्ढा और थाना भार्गव कैंप के एस. एच. ओ. अजायब सिंह ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जख्मी होने की वजह से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस कस्टडी मे तब तक रखा जाएगा जब तक वह ठीक नही हो जाता। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News