जेल में बंद महिलाओं ने मनाया करवा चौथ, सलाखों में से किया चांद का दीदार

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 11:35 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा करवाचौथ का पर्व ताजपुर रोड़ की महिला जेल में कैदी /हवालाती महिलाओं ने बड़े हर्षाल्लास से मनाया और अपने पति की लम्बी की आयु व स्वस्थ रहने की कामना की। इन महिलाओं ने जेल की सलाखों में से चांद का दीदार किया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जेल के सुपरिंटैंडैंट राहुल राजा ने बताया कि जेल में 60 के लगभग सुहागिन बंदी महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। जिसमें परिवारिक सदस्यों ने मुलाकात भी की। जिनकी संख्या 35 के लगभग रही। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना भी की। 

वहीं जेल में बंद महिलाओं से मुलाकात करने आए कई परिवारिक सदस्यों की आखों से खुशी के आसूं भी छलके। परिवारिक सदस्य अपने साथ मिठाई, फल आदि सामान भी लेकर आए। जिसको प्रशासन ने चैकिंग के बाद बंदी महिलाओं को दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News