रोजी-रोटी के लिए विदेश गए पंजाबी के साथ हुई अनहोनी, फूट-फूट कर रो रहा परिवार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 12:55 PM (IST)

राम तीर्थ/अमृतसर: अमृतसर राम तीर्थ रोड सन्नी एन्क्लेव के रहने वाले युवक सुलविंदर सिंह की मौत की खबर मिली है। सुलविंदर सिंह 6 साल पहले रोजी-रोटी के लिए विदेश साऊथ अफ्रीका गया था, कल शाम एक हादसे दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सुलविंदर सिंह फरवरी में एक महीने की छुट्टी लेकर वापिस विदेश चला गया था, वह 5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसने कुछ समय पहले ही सनी एन्क्लेव राम तीर्थ रोड पर घर बनाया था। बताया जा रहा है कि वह क्रेन चला रहा था और  ब्रेक फेल होने से उसकी जान चली गई। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि सलविंदर सिंह का शव भारत लाया जाए और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News