विवाह का झांसा देकर नाबालिगा को भगा ले गया युवक, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 03:09 PM (IST)

जीरा (गुरमेल सेखवां): 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर ले जाने वाले नौजवान और उसकी मदद करने वाले पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ थाना मखू की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती 19 फरवरी की रात को जब वह खाना खा कर सो गए तो रात करीब 11 बजे उसने देखा कि उसकी लड़की खाट पर मौजूद नहीं थी। उसकी खोज करने पर पता लगा कि मीना पुत्र स्वर्न निवासी गांव चांब अपने पारिवारिक सदस्यों की मिलीभगत के साथ विवाह करवाने का झांसा देकर उनकी बेटी को भगा कर ले गया है।

यह भी पढ़ें : पत्नी को इस हालत में देख खौल उठा पति का खून, बचाने आया तो...

शिकायतकर्ता के अनुसार वह आरोपी मीना के परिवार से लड़की को वापिस करने के लिए मिन्नतें करती रही, बाद में मीना और उसका परिवार घर को ताले लगा कर कहीं चला गया। ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी मीना और उसके पारिवारिक सदस्यों स्वर्न सिंह, भिंदर सिंह और जसपाल कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को ढूंढने के लिए कार्यवाही की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News