मेले से लौट रहे युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 01:11 PM (IST)

जालंधर: शनिवार की देर रात 1 बजे सोढल नगर के अशोक विहार में चल रहे मेले दौरान कुछ युवकों ने लाइसेंसी हथियार से अंधाधुंध हवाई फायर कर दिए। गोलियां एक या दो नहीं बल्कि 10 के करीब चली। गोलियां चलने की आवाज से इलाके के लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी जिस जगह युवकों ने हवाई फायर किए वहीं पास ही सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगे थे जो कैमरों में कैद हो गए। थाना 8 की पुलिस ने करीब एक दर्जन युवकों खिलाफ केस दर्ज करके अशोक नगर के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः टला बड़ा हादसाः 30 फीट नीचे गिरा कंटेनर, अगर ऐसा होता तो झटके में जा सकती थी कई जानें

थाना 8 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अशोक विहार में कुछ युवकों ने हवाई फायर किए है। मौके पर ए.एस.आई. मंगत राम अपनी टीम के साथ पहुंच गए। वहां जाकर पता लगा कि वहां पर चल रहे धार्मिक समारोह दौरान कुछ लोगों ने एक-एक करके करीब 10 हवाई फायर कर दिए।
पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले युवक फरार हो चुके थे। उक्त युवक करतारपुर से आए थे जबकि कुछ लोकल भी थे। स्थानीय लोगों ने एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी पुलिस को दी जिसमें युवक हवाई फायर करते दिखाई दिए। पुलिस ने उनमें से एक युवक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः बेटे को जंजीरों से बांधकर रखने को मां क्यों हुई मजबूर, पढ़ें खबर

उक्त पकड़े गए आरोपी की पहचान रीतिक मासीवाल पुत्र कैलाश चंदर निवासी अशोक विहार है। इसके अलावा पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र महिंद्र सिंह निवासी अशोक विहार समेत 8 से 10 अज्ञात लोगों खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर रात रीतिक की गिरफ्तारी दिखा दी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अन्य युवकों की पहचान के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल लाइसैंसी रिवाल्वर किस युवक का था यह बात जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान के लिए गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से कुछ गोलियां के खोल भी बरामद किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News