CM मान के घर के बाहर आखिर क्यों बैठा है नौजवान

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 12:57 PM (IST)

संगरूरः पंजाब में नशे का दौर कब खत्म होगा इस ओर सबकी नजर टिकी हुई है। अपने-अपने समय पर आने वाली सरकारों ने नशे को खत्म करने के कई दावे किए परंतु नशा पंजाब में खत्म होने की बजाय अपनी रफ्तार के साथ बढ़ता ही चला जा रहा है। जो नौजवान इस नशे की चपेट में आ जाता है वह इसे अपनी आखिरी सांस तक भी नहीं छोड़ने का नाम नहीं लेता। कभी-कभी तो नशे की ओवरडोज से नौजवानों की जान चली जाती है। 

आपको बता दें कि संगरूर में अवतार सिंह का एक नौजवान नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री की कोठी के आगे मोर्चा खोले भूख हड़ताल पर बैठ गया है। जानकारी के अनुसार अवतार सिंह के साथ एक अन्य नौजवान संजीव वालिया भी उसको सहयोग दे रहा है वह भी भूख हड़ताल पर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे किए थे जिसको लेकर पंजाब की जनता ने सी.एम. मान से बड़ी उम्मीदें लगाई थी परंतु अभी भी कई नौजवान नशे की ओवरडोज से अपनी जान गंवा रहे हैं। नशा छुड़ाऊ केंद्रों पर भी नौजवानों के साथ मारपीट की जाती है और उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। पंजाब में बढ़ रहा नशा नौजवानों को नहीं बल्कि पंजाब को तबाह कर रहा है। अवतार सिंह ने सी.एम. मान को जल्द से जल्द इस नशे को पंजाब से खत्म करने के लिए कदम उठाने की मांग की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News