Jalandhar: शातिर युवकों ने दिन दिहाड़े जनरल स्टोर में चुराया कीमती सामान, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:39 PM (IST)

जालंधर: शातिर चोरों द्वारा दिन दिहाड़े एक जनरल स्टोर में घुसकर चोरी करने की घटना समने आई है। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शातिर चोर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर स्टोर में आए थे कीमती सामान चोरी करके ले गए। 

मामला वडाला चौक बोम्बे नगर के पास का है। जहां 2 शातिर युवक बोलेरो गाड़ी से उतर कर स्टोर में आते हैं और दुकानदार से कुछ सामान मांगते हैं। इस दौरान दुकानदार को बातों में उलझाकर एक युवक ने काउंटर पर पड़ा 1200 रुपए का कार में रखने वाला प्रफ्यूम उठाकर अपने कपड़ों में छिपा लिया, जिसके बारे में दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद दोनों युवक वहां से अपना सामान लेकर चले गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जब मालिक स्टोर पर आया तो उसने अपना स्टॉक चेक किया तो उसे पता चला कि 1200 का कीमती प्रफ्यूम काउंटर पर नहीं है। जांच करने पर पता चला कि प्रफ्यूम बिका नहीं बल्कि चोरी हो गया है। मालिक ने स्टोर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक जिसके बाद उसे पता चला कि कैसे 2 युवक स्टोर में आए और चालाकी से कीमती सामान अपने कपड़ों में छिपाकर ले गए। बताया जा रहा है कि, युवकों लुक के ड्राम सप्लाई करते हैं। उनकी बोलेरो गाड़ी का नंबर PB08CX4031 है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News