चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 09:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल पाया जा रहा है। जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा पर लैंडिंग की वैसे ही पूरा देश खुशी से झूम उठा और हर तरफ लोगों ने तालियों से खुशी का इजहार किया। इस दौरान पंजाब में भी खुशी का माहौल देखने को मिला तथा हर तरफ लोगों मिठाई बांटते नजर आए।
आपको बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतर कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दूसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में इसरो की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। चंडीगढ़ के कई स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाया गया। जैसे ही यान ने सफल लैंडिंग की वैसे ही तालियां बजने लगीं।
वहीं बताया जा रहा है कि चंद्रयान की लैंडिंग का भारत को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। क्योंकि बता दें कि दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं, जो चांद पर सफल लैंडिंग नहीं कर सकते। वे रिसर्च के लिए भारत से करोड़ों डॉलर में डाटा खरीद सकते हैं। इससे वे बिना चांद पर जाए अपनी रिसर्च कर सकते हैं। चांद पर पानी मिलता है, तो उस पानी से ऑक्सीजन बनाई जा सकती है। या यूं कह सकते हैं कि चंद्रयान को अंतरिक्ष का गोल्ड मिल सकता है, जिससे कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन होगा।