बड़ी खबर: जालंधर के ये इलाके कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 05:10 PM (IST)

पंजाब: जालंधर में बेकाबू कोरोना वायरस की रफ्तार ने प्रशासन को एक बार फिर से चिंतित कर दिया है। रोजाना आ रहे पॉजिटिव मामलों के चलते राज्य सरकार के बाद अब जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए अब जालंधर प्रशासन की तरफ से इलाके को कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने के आदेश जारी हुए है।
ये इलाके कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
जालंधर के अर्बन मोता सिंह नगर, मकान नं. 240-674 तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी के साथ-साथ गांव फजलपुर, नजदीक पुदीना फैक्टरी, तहसील शाहकोट माइक्रो कंटेनमेंट जोन रूरल की केटेगरी में शामिल किए गए है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन अर्बन में न्यू करतार नगर, शिव मंदिर वाली गली, तहसील शाहकोट गली ज्ञानी खरोड़े वाली, प्लाट नं. 3, पीछे होटल राज महल, मिलाप चौक, तहसील जालंधर- 1, देओल नगर, मकान नं. 230(227-233), सामने शहनाई पैलेस, तहसील जालंधर- 1, ग्रोवर कालोनी, मकान नं. 350, बस्ती दानिशमंदा, तहसील जालंधर- 2, मास्टर तारा सिंह नगर, चाचा रौनकी राम गली, मकान नं. 441, तहसील जालंधर- 1 शामिल है। आपको बता दें कि जालंधर में रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मामले सामने आ रहे है, इतना ही नहीं जिले में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब बढ़ने लगा है। इन्ही कारणों को देखते हुए जालंधर में प्रशासन की तरफ से सख्त कदम उठाए जा रहे है।