Punjab में अब इन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा; 2 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 11:20 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। जालंधर में सोमवार को जिले भर के NHM कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जुटे और अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

यूनियन की जिला प्रधान डॉ. पंखुड़ी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे पिछले 15-20 वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से पक्का करने को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं हुए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सहायक सिविल सर्जन डॉ. ज्योति फुकेला को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने 2 सितंबर तक हड़ताल पर रहने की जानकारी दी।
 
NHM कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अब सरकार के साथ होने वाली 2 सितंबर की बैठक को लेकर कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक के बाद आंदोलन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।

जालंधर में नारेबाजी करते एमएनएच कर्मचारी। - Dainik Bhaskar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News