सभी के दिलों को झिंझोड़ रही हैं बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा की ये वीडियोज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 04:50 PM (IST)

जालंधर(वैब डैस्क): साल 2020 जब से शुरू हुआ है कि इंडस्ट्री को लगता है किसी की बहुत बुरी नजर लग गई है। 2020 ने कई नामी सितारों से हमें हमेशा के लिए अलग कर दिया है। नौजवान पीढ़ी को जिम के लिए उत्साहित करने वाले सतनाम खटड़ा का दिल का दौरा पडऩे कारण बीते कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर से हर तरफ शोक की लहर छा गई। सतनाम के पंजाब में उनकी बॉडी को चाहने वाले लाखों फॉलोअर्स हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ik gal bht chngi lagi bnde di kehnda tusi v khalo ki pta kal da thonu v na mile kehnda mnu ajj tusi de jawoge kal nu kon dewega es lai main unni hi bhukh rakhda jina mainu miljawe menu swar hai ik nal hi mera tidh bhr jwega❤️🙏🏻😢

A post shared by satnam khattra (@satnamkhattra71000) on Apr 13, 2020 at 5:35am PDT

2011 में कनाडा गए थे सतनाम खटड़ा
सतनाम खटड़ा साल 2011 में कबड्डी खेलने कनाडा गए थे। इससे 1-2 साल बाद ही सतनाम  ने बॉडी बिल्डर बनने का सफर शुरू किया था। 2 साल में सतनाम ने बॉडी बिल्डर के तौर पर इतनी प्रसिद्धि हासिल कि पंजाब का हर नौजवान उनको जानने लग पड़ा। सतनाम ऐसा सितारा था, जिसने हर क्षेत्र में प्रसिद्धि कमाई। उन्होंने कबड्डी, बॉडी बिल्डर और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी में नाम कमाया था। बताया जाता है कि सतनाम रोजाना 20 किलो मीटर दौड़ता था। वह अपनी सेहत प्रति इतने ज्यादा सचेत थे कि अपनी हर खाने-पीने वाली चीज पर खास ध्यान देते थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

jehra bhra ehna bacheya nu leke jwega pyr nl rakhu jiwe ik breed dog nu rakhde ne ta apa os veer nu lyf tym lai free guidance dwage gym dibt a na howe tusi ethon leke jao agey jake chd dwo rqst a veer bn k j leke jwoge ta ik member di tra rkhna ghr dekhde hn kon kon aunda oda bht bhra cmnt krde miln layi phn msg aunde hun

A post shared by satnam khattra (@satnamkhattra71000) on May 8, 2020 at 6:33am PDT

गरीबों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए फरिश्ता थे सतनाम
सतनाम बहुत ही साफ और नेक दिल मनुष्य थे। उन्होंने कभी भी अपने प्रसिद्धि पर घमंड नहीं किया। वह हमेशा ही गरीबों की मदद के लिए आगे आते थे। कई बार वह अपने आस-पास के गरीब लोगों की मदद कर चुके हैं। वह कई गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते थे। गरीब लोगों के साथ उनको कितनी हमदर्दी थी, इस बात का अंदाजा आप सतनाम के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट से भी लगा सकते हो। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तरफ से गरीब लोगों/बच्चों की मदद करते की तस्वीरें भी सांझी की गई हैं। यह कह सकते है कि सतनाम लोक भलाई के कामों में अपना सहयोग देते थे। इसके इलावा सतनाम को जानवरों के साथ भी बेहद प्यार था। वह जब भी किसी जानवर को जख्मी देखते थे तो उनका इलाज करवाते थे। यहां तक कुत्तों की देखरेख भी करते थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#kaka #satnamkhattra #doglovers

A post shared by satnam khattra (@satnamkhattra71000) on May 13, 2020 at 6:55am PDT

मेलों और अखाड़ों की रौनक थे सतनाम
कबड्डी और बॉडी बिल्डर के क्षेत्र में प्रसिद्धि कमाने वाले सतनाम हमेशा ही मेलों और अखाड़ों की रौनक बनते थे। बड़े-बड़े टूर्नामेंटों में सतनाम मुख्य मेहमान के तौर पर जाया करते थे और खिलाडिय़ों को डाइट और अन्य पोषक तत्वों बारे ज्ञान देते थे। इस दौरान उनको सम्मानित भी किया जाता था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

j thonu koi janwar eda road te milda ta plz ruk k dekhlya kro akhi dekh k kolo na niklya kro rab dekhda hai j gau mata nu na chukde ta shyd bht jyada nuksan ho jana c kyn k 2 ghnte bad hos vich aagyi c pehla behosh pai c kyn k sir ch satt lagi c bht mushkil nal fad k rakhya c uth uth k bhaj rahi c kyn road bht jyada chlda hai j kjh v nhi kr skde tusi ta plz rasi nal side te bandeya kro ta jo kise hor da nuksan na howe koi bht khusi mili dil nu jdo sahi salamat ambulance le gyi gau mata nu j thonu gau mata road te mildi a ta plz osnu 10 mnt ruk k side te krdeya kro niche utar deya kro road to kde kise di jan bcha k dekhna bht khusi mildi a dil nu

A post shared by satnam khattra (@satnamkhattra71000) on Jun 14, 2020 at 10:03am PDT

इस करके हुई सतनाम की मौत
सतनाम के सैल (ओ.टी.पी, टी.एल.सी) बहुत ज्यादा कम हो गए थे, जिस करके उनकी मौत हुई है। हालांकि उनको दिल का दौरा भी पड़ा था। इसके इलावा यह भी बताया जा रहा है कि सतनाम को 2 दिनों से खून की उल्टियां आ रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

j koi es veer nu janda a ta plz veeer da phn no jrur snd kryo apa nu❤️🙏🏻

A post shared by satnam khattra (@satnamkhattra71000) on Apr 29, 2020 at 7:24am PDT

मॉडलिंग में भी कमा चुके थे प्रसिद्धी
बता दें कि सतनाम फिटनेस के तौर पर ही नहीं, बल्कि मॉडल के तौर पर भी काफी मशहूर थे। सतनाम कई गीतों में मॉडल के तौर पर नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि सतनाम टिकटॉक पर काफी मशहूर थे। लोग इनकी वीडियोज को काफी पसंद करते थे। सतनाम डोला जाट का, रोटी जोगा रखी, 4 फायर, डिसीजन, और चिट्टा-2 जैसे गीतों में मॉडलिंग कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News