इस बेटी की भगवान राम के प्रति अनोखी श्रद्धा, जान आप भी होंगे मुरीद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 03:10 PM (IST)

लुधियाना: आपने भगवान श्री राम के भक्तों के बारे तो बड़ा सुना होगा लेकिन आज हम जिस भक्त से आपको मिलाने जा रहे है, उसकी आस्था देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। श्री राम भगवान की भक्त एक पंजाबी लड़की ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे जानकर आप भी उसके मुरीद हो जाएंगे।

PunjabKesari

दरअसल, लुधियाना की रहने वाली भगवान श्री राम भक्त दीक्षा सूद गत एक दशक से कापियों पर राम -राम लिख रही है। 2017 में इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से 250 कापियां लिखने पर उसे सम्मानित किया गया था लेकिन आज यह लड़की 550 कापियां लिख चुकी है और अपनी सारी मेहनत अयोध्या बनने वाले श्री राम मंदिर को समर्पित करना चाहती है। इसलिए काफ़ी यत्न करने के बाद उसने एक समाज सेवीं संस्था के साथ संबंध कायम किया, जिन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि यह सभी कापियां अयोध्या तक ज़रूर पहुंचाएंगे। मीडिया से बातचीत करते उसने बताया कि भगवान राम के साथ उसका बचपन से ही प्यार है, उनके प्रति आस्था है, जिस कारण वह सारी उम्र इस तरह लिखती रहेगी।

PunjabKesari

उधर दूसरी तरफ़ समाज सेवीं संस्था के प्रमुख नवनीत ने बताया कि उन्हें जब यह बच्ची पहली बार मिली तो उन्हें यह जान कर बहुत ख़ुशी हुई कि आज की नौजवान पीढ़ी भी इतनी आस्था रखती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक राम बैंक है, जहां यह कापियां वह जमा करवाएंगे, उन्होंने इसका बीड़ा उठाया है और हर प्रयत्न करके करके वह यह कापियों वहां पहुंचाएंगे। हालांकि भगवान श्री राम के अनेकों भक्त हुए हैं, जो उनमें आस्था रखते हैं परन्तु दीक्षा सूद एक अलग भक्त है, जिसने न सिर्फ़ भगवान राम का नाम जपा बल्कि हाथ केसे 'राम -राम'लिख कर उन्हें समर्पित कर रही रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News